औरैया: पुत्र न होने पर पिता की चिता को बेटी ने दी मुखाग्नि, रूढ़ियों को तोड़कर भावुक विदाई ने नम कर दीं हर आंखें
भाग्यनगर ब्लॉक के ग्राम जमुहीं में उस समय हर आंख नम हो गई, जब ब्रिज कॉरपोरेशन में अभियंता रहे अरविंद कुमार सिंह की बड़ी बेटी ने पुत्र न होने पर अपने पिता को मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार की रस्में पूरी कीं। इस भावुक दृश्य ने समाज में बेटियों की भूमिका और उनके साहस का सशक्त संदेश दिया। ग्राम जमुहीं निवासी एवं पूर्व प्रधान जय राम वर्मा के पुत्र अरविंद कुमार सिंह