सिमडेगा: राज्य में द्वितीय स्थान लाने पर आकांक्षा तिर्की को डीसी ने किया सम्मानित
सिमडेगा, सोमवार 11 बजे। मदर टेरेसा कॉलेज ऑफ नर्सिंग, बानो की छात्रा आकांक्षा तिर्की ने जीएनएम परीक्षा 2026 में राज्य में द्वितीय स्थान प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया। उपायुक्त कंचन सिंह ने उन्हें मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि आकांक्षा की सफलता अन्य छात्राओं के लिए प्रेरणा है।