सिकंदराबाद में श्री गोवर्धन सेवा समिति ने बीते बुधवार रात सिकंदराबाद के कबाड़ी बाजार स्थित हरिशाह ट्रस्ट की धर्मशाला में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया, समारोह के दौरान कलाकारों ने शिव-पार्वती, राधा-कृष्ण और सुदामा के रूप में मनमोहक प्रस्तुति दी।