धमतरी: धमतरी में सर्व सुविधा युक्त वृद्धाश्रम की रखी गई आधारशिला, बेसहारा बुजुर्गों को मिलेगा सहारा
आज के इस विज्ञान युग मे ज्यादा पढ़े लिखे लोग बुजुर्ग माता पिता को बोझ समझ कर वृद्धाश्रम में छोड़ देते है। ऐसे लोगों के लिए धमतरी में ऋतुराज फाउंडेशन के द्वारा सर्व सुविधा युक्त सुख सागर वृद्धा सदन का निर्माण कराया जा रहा है। जहाँ पर बुजुर्गों को रहने खाने सहित चिकित्सा सुविधा एक ही छत में मिलेगी। जिसकी आधारशिला आज शुक्रवार को रखी गई।