बरेली: बरेली में हाई-प्रोफाइल मर्डर: हिंदू महासभा के पदाधिकारी अर्जुन मौर्य को सिर में मारी गई गोली
बरेली शहर के संजयनगर क्षेत्र में सोमवार रात उस समय सनसनी फैल गई जब काम से घर लौट रहे डीजे संचालक अर्जुन मौर्य की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने अर्जुन के सिर में गोली मारी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद चारों आरोपी मौके से फरार हो गए। मृतक अर्जुन मौर्य डीजे संचालन का काम करने के साथ-साथ राष्ट्रीय हिंदू महासभा (भारत)।