सिंगरौली: वीवा क्लब में जिला स्तरीय शिगो शोवा काई कराते प्रतियोगिता का आयोजन
शिगो शोवा काई कराते डो आर्गेनाइजेशन इंडिया से संबंध जिला स्तरीय शिगो शोवा काई कराते प्रतियोगिता का आयोजन एनटीपीसी वीवा क्लब में किया गया। उपरोक्त प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ी ने बड़े उत्साह से भाग लेकर अपने प्रतिभा का जमकर प्रदर्शन किया। कार्यक्रम शुभारंभ के मुख्य अतिथि एनटीपीसी के एजीएम (सेफ्टी) आशीष अग्रवाल रहे।