बारा: जारी क्षेत्र में नेशनल हाईवे-30 पर सेल टैक्स की बड़ी कार्रवाई, बिना कागजों के पकड़ा गया ट्रक
जारी क्षेत्र में नेशनल हाईवे-30 पर आज सोमवार दोपहर 12:00 के आसपास सेल टैक्स विभाग की सघन चेकिंग के दौरान एक ट्रक पकड़ा गया, जिसमें भारी मात्रा में सीमेंट शीट लदी थी। जांच के दौरान चालक आवश्यक दस्तावेज नहीं दिखा सका।प्रारंभिक पूछताछ में चालक ने बताया कि वह प्रयागराज से रीवा (मध्य प्रदेश) माल लेकर जा रहा था। कागज नहीं दिखाने पर किया गया सीज।