जबलपुर: जीरो डिग्री के पास टाइल्स शोरूम में दिनदहाड़े तोड़फोड़, अधिवक्ता और व्यापारी आमने-सामने!
जबलपुर के विजय नगर थाना क्षेत्रांतर्गत आज उस वक्त माहौल गड़बड़ा गया जब जीरो डिग्री स्थित एक टाइल्स शो रूम में एक अधिवक्ता अपने अन्य साथियों के साथ पहुंचा, इस दौरान टाइल्स शो रूम संचालक राजा तिवारी ने आरोप लगाया है कि अधिवक्ताओं ने उनके शो रूम में जमकर तोड़फोड़ की और उनके एवं उनकी पत्नी सहित दुकान में मौजूद कुछ कर्मचारियों के साथ भी मारपीट शुरू कर दी, इस विवा