प्रयागराज के पत्रकार एल एन सिंह की बीते बृहस्पतिवार को कुछ हमला वरों द्वारा चाकू से मार कर हत्या कर दिया गया था। घटना के बाद पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को एनकाउंटर में गिरफ्तार कर लिया। जबकि अन्य फरार चल रहे हैं। इसके विरोध में रविवार शाम 7 बजे करीब नैनी में पत्रकार व समाजसेवियों ने कैंडल मार्च निकाल कर विरोध जताया।