बिंदकी: अहिरन खेड़ा गांव के समीप कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर दो ट्रेलर गाड़ियों की टक्कर में एक चालक की हुई मौत
फतेहपुर जनपद के थाना कल्यानपुर क्षेत्र के कानपुर-प्रयागराज हाईवे में अहिरन खेड़ा गांव के समीप शुक्रवार की सुबह लगभग 6 बजे आगे जा रहे ट्रेलर गाड़ी में पीछे से जा रही दूसरी ट्रेलर गाड़ी टकरा गई। जिसके चलते पीछे से टकराई ट्रेलर गाड़ी के चालक आसिफ उम्र 25 वर्ष निवासी भरतपुर राजस्थान की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।