कैराना: कैराना में बाइक की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती
Kairana, Shamli | Jul 31, 2026 कैराना कोतवाली क्षेत्र में सड़क हादसा सामने आया है। बताया जा रहा है कि गांव मलकपुर के निकट एक बाइक ने दूसरी बाइक में टक्कर मार दी, जिस कारण बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से घायल को उपचार के लिए नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। घायल का नाम रिहान निवासी गुर्जरपुर टपराना बताया गया है।