सिद्धमुख: ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत सिद्धमुख थाना पुलिस ने की कार्रवाई, अवैध पिस्टल व मैगजीन के साथ एक युवक गिरफ्तार
Sidhmukh, Churu | Jun 27, 2026 जिला स्पेशल टीम चूरू और सिद्धमुख थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि नाकाबंदी के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सत्यवान पुत्र गुगनराम उम्र 28 वर्ष, निवासी बास कांजण, थाना सिद्धमुख, जिला चूरू को हिरासत में लेकर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध पिस्टल और एक मैगजीन बरामद हुई। इसके बाद आरोपी को गिर तार कर लिया।