चूरू: एसपी दफ्तर से युवती के अपहरण मामले में 4 पुलिसकर्मियों को किया गया सस्पेंड
Churu, Churu | May 27, 2026 चूरू एसपी दफ्तर से दिनदहाड़े युवती को जबरन उठाकर ले जाने के मामले में क्यूआरटी के तीन कमांडो और एक ड्राइवर को सस्पेंड कर दिया गया है। एसपी निश्चय प्रसाद ने घटना में प्रथम दृष्टया लापरवाही मानते हुए चारों पुलिसकर्मियों के खिलाफ यह कार्रवाई की है। घटना के समय चारों पुलिसकर्मी परिवादी कक्ष के पास ही बताए जा रहे थे।