बागपत: गर्ग एंक्लेव बागपत में ईंट सप्लायर के मकान से सामान लेकर भागे 3 बदमाश, लोगों ने एक बदमाश को पकड़कर पुलिस को सौंपा
Baghpat, Bagpat | Mar 10, 2024 शामली के सरनावली निवासी अनिल राठी ने बताया कि वह शिक्षक हेमंत शर्मा निवासी गर्ग एंक्लेव बागपत के मकान में प्रथम तल पर किराये पर रहते है। उनकी पत्नी नीरज राठी कपड़ों की धुलाई कर रही थी। आरोप है कि मकान के घुसकर तीन बदमाश अलमारी में सामान इधर-उधर करने लगे। विरोध करने पर उनके व उनकी पत्नी नीरज राठी के साथ बदमाशों ने मारपीट की हैं।