बागपत: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय टटीरी की ब्रह्माकुमारी शिल्पा ने की थी आत्महत्या, पुलिस ने दर्ज किए बयान
कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार शर्मा के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि ब्रह्माकुमारी शिल्पा ने आत्महत्या की है। डॉक्टरों ने विसरा भी सुरक्षित किया है। इसको जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। संचालिका और दो ब्रह्माकुमारी के बयान दर्ज किए।