बागपत: सिसाना गांव में फांसी के फंदे पर लटका मिला महिला का शव
Baghpat, Bagpat | Mar 10, 2024 कोतवाली बागपत क्षेत्र के सिसाना गांव में 26 वर्षीय महिला गुरमिता अपने मकान में रस्सी से लटकी हुई मिली। परिजन आनन-फानन में महिला को जिला अस्पताल बागपत लेकर पहुंचे। जहां पर डाक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जांच की तथा महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।