बेहट: शेरपुर पेलो रोड से पुलिस ने नशा तस्कर को चरस के साथ किया गिरफ्तार
ऑपरेशन सवेरा अभियान के तहत थाना मिर्ज़ापुर पुलिस ने शेरपुर पेलो रोड से एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है l अभियुक्त जावेद पुत्र रईस निवासी महमूद मजरा के कब्जे से 135 ग्राम नशीला पदार्थ चरस बरामद हुआ है l अभियुक्त के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है l