नारासन: रुड़की कोतवाली पुलिस ने खानपुर विधायक के कैंप कार्यालय पर फायरिंग के मामले में चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
रुड़की कोतवाली पुलिस ने खानपुर विधायक के कैंप कार्यालय पर पूर्व विधायक के द्वारा फायरिंग करने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूर्व विधायक कुंवर सिंह चैंपियन ने अपने साथियों के साथ मिलकर खानपुर विधायक के कैंप कार्यालय पर फायरिंग की थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। जिसके बाद पुलिस ने पूर्व विधायक सहित आठ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।