नारासन: झबरेड़ा थाना क्षेत्र से लापता एक नाबालिग किशोरी को पुलिस ने पंजाब के भटिंडा से किया बरामद
रुड़की की झबरेड़ा थाना पुलिस को क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि उनकी नाबालिग किशोरी संदिग्ध हालत में लापता हो गई है। जिसकी सभी जगह पर तलाश की जा चुकी है। लेकिन नाबालिग किशोरी का कुछ भी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने नाबालिग किशोरी की गुमशुदगी दर्ज कर ली थी। जिसके बाद पुलिस ने नाबालिग किशोरी को पंजाब के भटिंडा से सकुशल बरामद कर लिया है।