नारासन: नगला इमरती के पास साइड लगने पर कार चालक ने ट्रक चालक के साथ की मारपीट, मामले की जांच में जुटी पुलिस
रुड़की कोतवाली क्षेत्र के नगला इमरती गांव के पास आज एक ट्रक की एक कार से साइड लग गई। जिसके बाद देवबंद निवासी कार चालक ने अपने साथियों के साथ मिलकर ट्रक में घुसकर ट्रक चालक के साथ जमकर मारपीट की है। इस दौरान किसी व्यक्ति ने एक वीडियो बना लिया है। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जिसमें कुछ लोग ट्रक में घुसकर चालक के साथ मारपीट करते हुए नजर आ रहे है।