नारासन: ढंडेरा से पुलिस ने झपट्टा मारकर एक महिला का पर्स छीनने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
रुड़की कोतवाली पुलिस ने ढंडेरा मे एक महिला से झपट्टा मारकर पर्स छीनकर भागने वाले साजिद अली त्यागी को गिरफ्तार किया है। पूजा नाम की महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने झपट्टा मारकर उनका पर्स छीन लिया है। पर्स में ₹15000 की नगदी और पासबुक रखी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। जिसके बाद पुलिस ने साजिद अली त्यागी को गिरफ्तार कर लिया है।