बांका: जगतपुर पेट्रोल पंप के पास बाइक में घुसा सांप, लोगों ने सूझबूझ से निकाला
Banka, Banka | Apr 8, 2026 बांका शहर के जगतपुर पेट्रोल पंप के समीप बुधवार देर शाम 7 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक मोटरसाइकिल में अचानक सांप घुस गया। लोगों ने सांप को बाइक के अंदर जाते हुए देख लिया, जिसके बाद आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।