पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया के बियाडा ओ.पी. (मरंगा थाना) ने 91.200 किलोग्राम गांजे के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, 1 कार और 3 मोबाइल ज़ब्त
Purnea East, Purnia | May 16, 2026
पूर्णिया के बियाडा ओ०पी० (मरंगा थाना) के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर बीते दिन एक चार चक्का वाहन सहित कुल 91.200 किलोग्राम गांजा एवं तीन मोबाईल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार। गिरफ्तार अभियुक्त 1. बजरंग पासवान, सा0 जूमन चौक मटियारी पंचायत, वार्ड नं0 05, थाना फारबिसगंज 2. पवन कुमार यादव दोनों अररिया जिला निवासी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.