वैर: मंडी गेट पर फुटकर सब्जी विक्रेताओं ने बिना लाइसेंस बिक्री पर रोक की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
Weir, Bharatpur | May 22, 2026 वैर। कृषि उपज मंडी समिति के मुख्य गेट पर फुटकर सब्जी विक्रेताओं और रेहड़ी-ठेला संचालकों ने प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। आरोप है कि मंडी में कुछ आढ़ती और बिना लाइसेंस वाले लोग खुले में फुटकर बिक्री कर रहे हैं, जिससे छोटे दुकानदारों का व्यापार प्रभावित हो रहा है।