मदनपुर: अंबेडकर नगर पथ तक घटिया सड़क निर्माण पर भड़के ग्रामीण, जांच की उठी मांग
मदनपुर प्रखंड अंतर्गत बनिया पंचायत के मोती बिगहा पथ से अंबेडकर नगर पथ तक हो रहे सड़क निर्माण कार्य में भारी अनियमितता का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने जांच की मांग उठाई है। यह निर्माण कार्य ग्रामीण कार्य विभाग औरंगाबाद की देखरेख में कराया जा रहा है, जबकि इसके संवेदक मेसर्स कृष्णराज कंस्ट्रक्शन बताए जा रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि जिस सड़क पर पहले केवल कच्च