शिवपुरी नगर: मां काली मंदिर की जमीन पर अतिक्रमण, ग्रामीणों ने कलेक्टर से कार्रवाई की मांग की
शिवपुरी जिले की पोहरी तहसील के ग्राम परिच्छा अहीर में स्थित मां काली मंदिर की जमीन पर अतिक्रमण का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ लोगों ने मंदिर परिसर की जमीन पर कब्जा कर पक्के निर्माण कर लिए हैं, जिससे आधे से ज्यादा हिस्सा प्रभावित हो गया है ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने पहले भी पटवारी, तहसीलदार, एसडीएम और जिला प्रशासन से कई बार शिकायत की