बरवाडीह: शांति निकेतन पब्लिक स्कूल का भव्य रोड शो संपन्न, टॉपर्स का हुआ जोरदार स्वागत
बरवाडीह: आईसीएससी मैट्रिक परीक्षा में ऐतिहासिक सफलता हासिल करने वाले शांति निकेतन पब्लिक स्कूल द्वारा शनिवार को आयोजित रोड शो सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए पूरे नगर में अपनी उपलब्धि का जश्न मनाया।