गुमला: कामडरा प्रखंड क्षेत्र में सड़क दुर्घटना, दो शिक्षकों की मौत, शवों का हुआ अंतिम संस्कार
Gumla, Gumla | Apr 16, 2026 कामडारा-बेड़ो मुख्य पथ पर गांव कोटबो मोड़ के समीप बुधवार को दोपहर हुई जबरदस्त सड़क दुर्घटना मे दो शिक्षकों की हुई मौत। प्राप्त जानकारी के मुताबिक राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय सेमरटोली के सरकारी शिक्षक धनेश्वर गोप केनालोया गांव निवासी और पारा शिक्षक बहुरन सिंह सेमरटोली गांव एक बाईक मे सवार होकर दोनों जनगणना की कार्य को लेकर कामडारा प्रखंड मुख्यालय जा रहे थे।