#Chandauli सड़क किनारे सोते मजदूरों की जान पर खतरा! सदर कोतवाली पुलिस की गश्त पर उठे सवाल, पुरानी दर्दनाक घटना ने फिर डराया
चंदौली। सदर कोतवाली पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलती एक तस्वीर इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। नेशनल हाईवे के किनारे जिस तरह मजदूर सड़क के बेहद करीब सोते नजर आ रहे हैं, उसे देखकर मई 2022 की वह दर्दनाक घटना याद आ जाती है, जिसमें सड़क किनारे सो रहे मजदूरों को एक तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया था।
दरअसल, मई 2022 में सदर कोतवाली क्षेत्र के कटसिला गांव के पास नेशनल हाईवे की सर्विस लेन पर बड़ा हादसा हुआ था। यहां सड़क किनारे सो रहे कामगारों को एक तेज रफ्तार मालवाहक पिकअप ने रौंद दिया था।
हादसा इतना भयावह था कि एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि 8 अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद सड़क किनारे सोने वाले मजदूरों की सुरक्षा और पुलिस की गश्त व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठे थे।
अब एक बार फिर सामने आई तस्वीर उन पुराने जख्मों को ताजा कर रही है। सवाल यह है कि क्या पुलिस की गश्त सिर्फ कागजों तक सीमित है? क्या हाईवे और सर्विस लेन के किनारे रात में सोने वाले मजदूरों की सुरक्षा के लिए कोई प्रभावी व्यवस्था है?
एक छोटी सी लापरवाही किसी परिवार से उसका कमाने वाला छीन सकती है। ऐसे में जरूरी है कि पुलिस और संबंधित विभाग हाईवे किनारे रहने वाले मजदूरों की सुरक्षा को लेकर गंभीरता दिखाएं और नियमित गश्त के साथ उन्हें सुरक्षित स्थान पर रहने के लिए जागरूक करें।
तस्वीर सवाल पूछ रही है… क्या किसी दूसरे हादसे का इंतजार है?
#VCKhabarNews #PurvanchalNews #ChandauliNews UP Police