सोनबरसा: फॉरेंसिक टीम ने लिया सैंपल, एसएसबी जवान की आत्महत्या मामले की जांच हुई तेज
कन्हौली थाना क्षेत्र के इंडो-नेपाल बॉर्डर स्थित रामनगरा बीओपी में एसएसबी जवान नयन बराल की संदिग्ध मौत मामले की जांच अब फॉरेंसिक स्तर पर पहुंच गई है। सोमवार को घटना स्थल पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने खून के धब्बों, हथियार और अन्य जरूरी साक्ष्यों के सैंपल जुटाए। टीम ने कैंप के अधिकारियों व जवानों से भी विस्तृत पूछताछ की। उधर, पुलिस ने बताया कि जवान की आत्महत्या के