टीकमगढ़: स्वच्छता सर्वेक्षण में टीकमगढ़ नगर पालिका का मेगा अभियान: जेसीबी से नालों की सफाई, कचरा तत्काल हटाया गया
स्वच्छता सर्वेक्षण 2026 के तहत शहर में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। कलेक्टर के निर्देशानुसार डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी नगर पालिका अध्यक्ष के मार्गदर्शन में विभिन्न वार्डों और प्रमुख स्थलों पर नालियों एवं नालों की जेसीबी मशीन की मदद से सफाई कराई गई। नगर पालिका प्रशासन ने नागरिकों से शहर को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।