मंझनपुर: कौशांबी में 5 दिवसीय प्रशिक्षण ने युवाओं को पशुपालन से आत्मनिर्भरता और रोजगार का मॉडल दिखाया
कृषि विज्ञान केंद्र, कौशांबी में आयोजित 5 दिवसीय पशुपालन प्रशिक्षण कार्यक्रम का प्रभावी समापन हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं, किसानों और स्वयं सहायता समूहों को डेयरी एवं बकरी पालन के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना रहा। प्रशिक्षण के दौरान पशुपालन वैज्ञानिक डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने वैज्ञानिक पद्धति से पशुपालन अपनाने पर जोर दिया।