उधवा: पहाड़गांव में विवाहिता की हत्या, दो नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज
राधानगर थाना क्षेत्र के पहाड़गांव में एक विवाहिता महिला की हत्या मामले में राधानगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतका के पिता जार्जिस शेख के बयान पर दामाद सनीर शेख,कोटालपोखर थाना क्षेत्र के पलाशबोना निवासी अजीत शेख एवं एक अज्ञात के खिलाफ थाना कांड संख्या 137/26 सुसंगत धाराओं के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया है।