जगदलपुर: जिला कार्यालय में महतारी वंदन योजना में बैंक खाते में आधार लिंक नहीं हुए,खातों के निराकरण के कलेक्टर ने दिए निर्देश
कलेक्टर विजय दयाराम के ने महतारी वंदन योजनांतर्गत बैंक खाते में आधार लिंक नहीं हुए खातों का जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर मंगलवार को जिला कार्यालय के प्रेरणा सभा कक्ष में समय सीमा की बैठक ले रहे थे। उन्होंने महतारी वंदन योजना के ऑनलाइन आवेदनों के गलत एंट्री करवाने के लिए एक पंचायत सचिव को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए।