जगदलपुर: एक वर्ष पूर्व हुए भाजपा सदस्यों की गिरफ्तारी को ले कर भाजपा जगदलपुर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने दी प्रतिक्रिया।
एक वर्ष पूर्व एक मामले में भाजपा नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया था,और उन्हें कई दिनों तक जेल में भी रहना पड़ा था, जिसको ले कर आज भाजपा जगदलपुर अध्यक्ष ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के मन में जो ज्वाला थी,और जनता यह सब फ़साने की साजिश देख रही थी, उसी का परिणाम है कि आज पूरे छत्तीसगढ़ में जनता के आशीर्वाद से सरकार बनी है।