जगदलपुर: बस्तर कलेक्टर द्वारा जिला कार्यालय में स्थानांतरित राजस्व अधिकारियों को दी गई विदाई।
विजय दयाराम के. ने जिले से स्थानांतरण होने वाले राजस्व अधिकारियों को जिले में बेहतर कार्य करने और दिए गए दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन के लिए सराहना की ।बस्तर जिले से संयुक्त कलेक्टर मनोज बंजारे, डिप्टी कलेक्टर शंकर लाल सिन्हा, तहसीलदार यूके मानकर, जॉली जेम्स, यशोदा केतारप, सहायक अधीक्षक भू अभिलेख चित्रसेन साहू एवं गौतम गोरे का स्थानांतरण हुआ है।