गुना नगर: जगदीश कॉलोनी: 'सावधान इंडिया' और 'क्राइम पेट्रोल' में अभिनय कर चुके गुना के कलाकार का निधन, टीवी जगत में शोक की लहर
गुना के स्थानीय कलाकार मुकेश आदित्य (50) का शनिवार 1 अगस्त की सुबह अचानक निधन हो गया। वह सावधान इंडिया, क्राइम पेट्रोल और गंगाजल जैसी फिल्म व धारावाहिकों में अभिनय कर चुके थे। सुबह तबीयत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार प्रारंभिक तौर पर हार्ट अटैक की आशंका है। पोस्टमार्टम कराया गया है।