जमुई: गौहरनगर से पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश किया, भारी मात्रा में हथियार व कारतूस बरामद, संचालक गिरफ्तार
Jamui, Jamui | Nov 8, 2025 गौहरनगर में अवैध तरीके से संचालित मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार, कारतूस व पार्ट्स को बरामद किया है। साथ ही मिनी गन फैक्ट्री के संचालक सुरेश मिस्त्री को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। उक्त जानकारी एसपी ने शनिवार की दोपहर बाद 3:00 बजे दी है।