ऊंचाहार: गुलाब का पुरवा कंदराँवां गाँव में उधारी का रुपया मांगने पर महिला को पीटा, केस दर्ज
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के गुलाब का पुरवा कंदराँवां गाँव में उधारी का रुपया मांगने पर पड़ोसियों ने महिला की पिटाई कर दी।गाँव की रहने वाली प्रियंका ने बताया कि, उसने पड़ोस की महिला को 200 रुपये उधार दिये थे।मंगलवार को जब उसने रुपये वापस मांगे तो आरोप है कि, लगभग आधा दर्जन लोगों ने घर में घुसकर उसे मारा पीटा।महिला की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है।