जानकारी के अनुसार पुलिस को गुरुवार को शाम लगभग 4 बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि मूडरा बहादरा गांव में कुछ महिलाएं हाथ भट्टी से बनी कच्ची शराब बेच रही हैं उसी सूचना पर पुलिस मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंची और मौके से मूडरा बहादरा निवासी दुर्जन बाई उम्र 55 वर्ष व सरस्वती उम्र 32 वर्ष को कच्ची शराब बेचते पाए जाने पर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।