गुना नगर: गुना में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, सुरक्षा नियमों की अनदेखी पर 3 कोचिंग संस्थान सील, कोचिंग संचालकों में हड़कप
गुना में सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन कोचिंग संस्थानों को सील कर दिया। जांच में फायर एनओसी, अग्निशमन यंत्र और सुरक्षित विद्युत व्यवस्था नहीं मिलने पर कार्रवाई की गई। कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई के बाद अन्य कई कोचिंग संचालकों ने अपने संस्थान बंद कर दिए। प्रशासन ने चेतावनी दी है।