डेहरी: सरस्वती सिलाई प्रशिक्षण केंद्र में महिलाओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए
Dehri, Rohtas | Jun 16, 2026 सरस्वती सिलाई प्रशिक्षण केंद्र में महिलाओं को प्रमाण पत्र वितरित सरस्वती विद्या मंदिर द्वारा संचालित सरस्वती सिलाई प्रशिक्षण केंद्र में महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से प्रशिक्षण उपरांत प्रमाण पत्र वितरित किए गए। यह केंद्र 1 जुलाई 2007 से चल रहा है, जिसमें प्रत्येक समूह में 15 महिलाएं छह माह का निशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त करती हैं।