बयाना: बयाना में बिजली चोरी के 27 मामले पकड़े गए, जंफर डालकर की जा रही थी चोरी
जयपुर डिस्कॉम ने बिजली चोरी रोकने और लाइन लॉस कम करने के लिए 'जीरो टॉलरेंस' अभियान चलाया। इसी क्रम में बयाना उपखंड क्षेत्र में सघन सतर्कता अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई के दौरान विभाग की टीम ने अलग-अलग गांवों और मोहल्लों में छापेमारी कर बिजली चोरी के 27 मामले पकड़े।