सिकंदरा: खोजारामपुर मार्ग पर बेखौफ दौड़ रहे ओवरलोड बालू लदे डंपर, ग्रामीणों और राहगीरों को हो रही परेशानी, सड़कें हो रही बदहाल
सिकंदरा तहसील क्षेत्र के खोजारामपुर गांव से होकर गुजरने वाले मार्ग पर ओवरलोड बालू लदे डंपर दिनदहाड़े बेखौफ दौड़ रहे हैं। बावजूद इसके जिम्मेदार विभाग द्वारा इन वाहनों के खिलाफ कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। इससे क्षेत्र के ग्रामीणों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार जालौन जनपद में यमुना नदी किनारे संचालित बालू