भटवाड़ी: धराली आपदा में लापता लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान जारी, मिट्टी खोदने में लगी हैं रेस्क्यू टीमें
धराली आपदा के आठ दिन बाद भी प्रलयकारी बाढ़ में मिसिंग चल रहे लोगों का अभीतक पता नहीं चल पाया है। सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ,आईटीबीपी व पुलिस मिसिंग चल रहे लोगों की खोजबीन में युदस्तर पर सर्च अभियान चला रही है। रेस्क्यू टीमें स्निफर डॉग की निशानदेही व अन्य उपकरणों की मदद से मिट्टी खोदने में लगी है। मंगलवार शाम 5 तक रेस्क्यू टीमों का सर्च अभियान जारी है।