भटवाड़ी: जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री के निर्देश पर धराली में 98 आपदा प्रभावित परिवारों को 5-5 लाख सहायता राशि के चेक वितरित किए
जिला प्रशासन ने सोमवार शाम 5 बजे प्रेस नोट जारी कर यह जानकारी दी। डीएम प्रशांत आर्य, गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान व मुख्यमंत्री गढ़वाल समन्व्यक किशोर भट्ट ने धराली गांव में आपदा प्रभावितों को 5- 5 लाख सहायता राशि के चेक वितरित किए । डीएम आर्य व विधायक चौहान ने कहा कि शासन-प्रशासन दुख की इस घड़ी में पीड़ितों के साथ हर दम खड़ी है।