भटवाड़ी: लिम्चागाड के पास वैली ब्रिज का निर्माण कार्य पूर्ण, यातायात के लिए हुआ सुचारू
परिचालन केंद्र से मिली जानकारी अनुसार गंगनानी (लिम्चागाड) के पास पुल बहने से अवरुद्ध हुये गंगोत्री हाईवे पर वैली ब्रिज का निर्माण कर मार्ग को गत रात्रि में यातायात हेतु सुचारु कर दिया गया है। स्थान डबरानी, सोनगाड़ व हर्षिल, धराली में अवरुद्ध गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग को सुचारु करने का कार्य तेजी से गतिमान है।