भटवाड़ी: एसपी उत्तरकाशी ने भटवाडी क्षेत्र में भू-स्खलन जोन पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण
पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी सरिता डोबाल द्वारा गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर भटवाडी क्षेत्र में भू-स्खलन प्रभावी जोन पर मौजूद रहकर स्वयं पुलिस व सुरक्षा व्यवस्थाओं को देखा गया, डेंजर जोन पर ड्यूटीरत् जवानों का मनोबल बढाते हुए उनके दायित्वों एवं जिम्मेदारियों के प्रति मार्गदर्शन किया।