आंवला: आंवला पुलिस ने 850 ग्राम अफीम के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर न्यायालय भेजा
Aonla, Bareilly | Dec 17, 2025 आंवला में पुलिस ने 850 ग्राम अवैध अफीम के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।आरोपी की पहचान बदायूं जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पेपल निवासी वीरेंद्र के रूप में हुई है।नियमानुसार कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया है।बुधवार को दोपहर दो बजे दी जानकारी में बताया कि पुलिस टीम शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों की रोकथाम के लिए गश्त कर रहे थे।