कैराना: कांधला पुलिस ने ऑपरेशन सवेरा के तहत बाइक सवार मादक पदार्थ तस्कर को किया गिरफ्तार, चरस बरामद
सहारनपुर डीआईजी की ओर से मादक पदार्थ तस्करों की गिरफ्तारी के लिए ऑपरेशन सवेरा चलाया जा रहा है। इसके तहत कांधला थाने पर तैनात उपनिरीक्षक योगेश कुमार पुलिस टीम के साथ अभियान चलाए हुए थे। तभी बाइक सवार एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। रविवार शाम करीब छह बजे पुलिस ने बताया कि आरोपी के कब्जे से 400 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई।